ईदगाह हिल्स की 60 लाख की चोरी का खुलासा:पड़ोसी मामा-भांजे गिरफ्तार; पुलिस को मिला सिर्फ 12 लाख का माल

भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित ब्राइट कॉलोनी में जुलाई महीने में हुई 60 लाख की चोरी की वारदात का खुलासा शाहजहांनाबाद पुलिस ने कर दिया है। चोरी की वारदात को अंजाम मामा और भांजे ने दिया था। दोनों फरियादी के पड़ोस में रहते हैं। हालांकि पुलिस ने इस मामले में रिकवरी महज 12 लाख रुपए के सामान की ही की है। पुलिस का कहना है कि चोरी का माल जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक ज्वैलर्स के पास बेचा गया, लेकिन इसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं की जा सकी है। क्या है मामला वारदात से पूर्व मिर्जा इफ्तेखार बेग (69) अपनी पत्नी रक्षा बेग के साथ परवलिया स्थित दामाद के फॉर्म हाउस गए हुए थे। घर आने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर जब अलमारी देखी तो उसमें रखी पत्नी और बेटी की ज्वेलरी गायब मिली। ज्वेलरी की कुल कीमत 60 लाख रुपए थी। फरियादी ने शाहजहानाबाद थाने पहुंचकर बेटी निदा मिर्जा के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरी गई ज्वेलरी की सूची और बिल बाद में सौंपे जाएंगे। एफएसएल टीम ने किया था निरीक्षण सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण दर्ज कर लिया। एफएसएल टीम से स्पॉट का निरीक्षण कराया गया। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। इसके आधार पर पड़ोसी यूसुफ सिद्दीकी और उसके भांजे अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *