ईनामी नक्सली की हत्या में शामिल माओवादी गिरफ्तार:दो एके-47 राइफल और 93 गोली बरामद, 6 आपराधिक मामले हैं दर्ज

लातेहार पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है। भाकपा माओवादी के रीजनल कमेटी सदस्य 18 लाख के ईनामी नक्सली छोटू खरवार की हत्या में शामिल एक माओवादी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार माओवादी चंद्रदेव सिंह मनिका (लातेहार) का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से दो एक-47 राइफल, चार मैगजीन, 91 गोली, राइफल सफाई करने वाला तेल, तीन डायरी, एक काला रंग का पाउच, प्लास्टिक व गमछा बरामद किया है। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी मनिका थाना क्षेत्र के चौकिया के पास सुकरी नदी से की है। एसपी कुमार गौरव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी के सक्रिय माओवादी अपना पहचान छिपाकर मनिका थाना के दुंदु चौकिया गांव के आस पास क्षेत्र का रेकी कर रहा है। वो किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना का सत्यापन के बाद बरवाडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। घेराबंदी कर की गई गिरफ्तारी
गठित टीम जैसे ही दुंदु चौकिया के पास घेराबंदी कर छापेमारी की, चंद्रदेव सिंह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर चौकिया के सुकरी नदी के पास से उसकी गिरफ्तारी की गई। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी के खिलाफ कुल 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें 17 सीएलए व आर्म्स एक्ट शामिल है। भाकपा माओवादी संगठन में लगभग 10 सदस्य ही बचे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *