पश्चिमी सिंहभूम में सोमवार को 15 फीट ऊपर से एक हाइवा रेलवे ट्रैक पर गिर गया। गिरते ही वो खंभे से टकराया, इससे हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर केबिन में ही फंस गया। घटना चक्रधरपुर रेल मंडल के बांसपानी-जरूली रेलमार्ग पर हुआ। रेलवे ट्रैक के ऊपर किनारे में सड़क से अनियंत्रित होकर हाइवा नीचे गिरा था। ड्राइवर को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन तीन घंटे तक ठप रहा। रेलकर्मियों द्वारा ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटाने और रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने के बाद इस रूट पर रेल परिचालन शुरू हुआ।


