ईरान-इजरायल युद्ध के मद्देनजर पावन स्वरूप स्वदेश लाने के प्रबंध हों : धामी

अमृतसर | शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने केंद्र सरकार से ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप भारत लाने का प्रबंध करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिबान व श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए अविलंब उचित कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सिख कौम के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब सर्वोच्च है, इसका सम्मान व सुरक्षा सिख कौम के लिए सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि युद्ध के हालातों में पावन स्वरूपों की सुरक्षा को यकीनी बनाना सरकारों की जिम्मेदारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *