पानी-सीवरेज के बिलों की ​रिकवरी के लिए निगम आज से शुरू करेगा अभियान

भास्कर न्यूज | अमृतसर निगम का वाटर सप्लाई विभाग पानी-सीवरेज के बिलों के रिकवरी टारगेट पूरा करने में फेल साबित हुआ है, इसलिए अब अवैध कनेक्शनों पर सख्ती करने प्लान बनाया गया है, जिसकी शुक्रवार से शुरुआत होगी। इसके तहत यदि कनेक्शन रेगुलाइज नहीं कराया तो पहले नोटिस दिया जाएगा फिर जुर्माना वसूल जाएगा। विभाग बीते 5 साल में सिर्फ 2022-23 में रिकवरी का टारगेट पूरा कर पाया है। इसलिए अब विभाग रेगुलाइजेशन के साथ साथ रिकवरी की वन-टाइम सेटेलमेंट के लिए कैंप लगाएगा। बता दें कि साल 2024-25 में 15 करोड़ के टारगेट में 7.05 करोड़ रिकवरी हो सके। साल 2020-21 में 35 करोड़ के टारगेट में 14.53 करोड़, साल 2021-22 में 31 करोड़ के टारगेट में 11.63 करोड़ और साल 2023-24 में 14 करोड़ के टारगेट में 10.03 करोड़ रिकवर हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *