ईरान के दो शहरों में विस्फोट, 5 लोगों की मौत:14 घायल, इजराइल बोला- धमाके में हमारा कोई रोल नहीं

ईरान में शनिवार को हुए दो अलग-अलग विस्फोटों में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। यह जानकारी सरकारी और स्थानीय मीडिया ने दी है। सरकारी अखबार तेहरान टाइम्स के अनुसार, ईरान के दक्षिण-पश्चिमी शहर अहवाज में एक रिहायशी इमारत में गैस विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी शहर के फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख के हवाले से दी गई है। एक दूसरी घटना में, ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में विस्फोट हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। यह जानकारी एक स्थानीय अधिकारी ने समाचार एजेंसियों को दी। इस विस्फोट में इमारत की दो मंजिलें टूट गईं, कई गाड़ियां और दुकानें भी नष्ट हो गईं। विस्फोट की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। इजराइल के दो अधिकारियों ने कहा है कि इन विस्फोटों में इजराइल की कोई भूमिका नहीं है। वहीं, समाचार एजेंसी तसनीम ने सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों को गलत बताया है, जिनमें कहा जा रहा था कि रिवोल्यूशनरी गार्ड के नौसेना कमांडर को निशाना बनाया गया था। धमाके ईमारत का हिस्सा उड़ गया सरकारी टीवी पर दिखाई गई तस्वीरों में देखा गया कि इमारत का सामने का हिस्सा पूरी तरह उड़ गया है, अंदर का हिस्सा साफ दिखाई दे रहा है और आसपास मलबा फैला हुआ है। बंदर अब्बास के रेस्क्यू डिपार्टमेंट के अधिकारी ने ईरानी समाचार एजेंसी IRNA को बताया कि इस घटना में घायल हुए लोगों को इमरजेंसी सर्विसेज की मदद से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। ईरान में 35 दिन से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ है जब ईरान में हालात तनावपूर्ण हैं। सरकार के 28 दिसंबर को देशव्यापी प्रदर्शन शुरू हुए थे, जो अब भी जारी हैं। एक ईरानी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि इन प्रदर्शनों में कम से कम 5,000 लोग मारे गए, जिनमें 500 सुरक्षाबल के सदस्य भी शामिल थे। दूसरी तरफ हाल ही में अमेरिका ने बढ़ते तनाव के बीच इस क्षेत्र में एक एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *