दैनिक भास्कर की ओर से बीटीआई ग्राउंड शंकरनगर में आयोजित 3 दिवसीय मेगा प्रॉपर्टी एक्सपो के दूसरे दिन शनिवार को भी विजिटर्स की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। कई लोगों ने मौके पर ही बुकिंग कर ऑफर्स का लाभ उठाया। शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए विजिटर्स ने अलग-अलग स्टॉल्स पर जाकर बिल्डर्स और डेवलपर्स की आवासीय व व्यावसायिक परियोजनाओं की पूरी जानकारी ली। और अपने बजट व जरूरत के अनुसार प्लॉट, फ्लैट, डुप्लेक्स, विला, शॉप और कमर्शियल स्पेस के विकल्पों में बुकिंग कराने में दिलचस्पी दिखाई। एक्सपो में 70 से अधिक प्रोजेक्ट्स के विकल्प मिलने से लोगों को एक ही जगह पर तुलना कर मनपसंद प्रॉपर्टी चुनने में आसानी गई। डिस्काउंट्स और एक्सपो एक्सक्लूसिव ऑफर्स के चलते प्रॉपर्टी खरीदने वालों को लाखों रुपए की बचत का अवसर मिला। 1 फरवरी, रविवार को एक्सपो का अंतिम दिन होने के कारण बड़ी संख्या में और लोगों के आने की उम्मीद है। शनिवार को एक्सपो में आए अतिथियों में विधायक मोती लाल साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक अनुज शर्मा और छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष सतीश थौरानी व कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी समेत चैंबर के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि प्रॉपर्टी एक्सपो घर खरीदारों के साथ-साथ निवेशकों और बिल्डर-डेवलपर्स के लिए भी एक बेहतरीन मंच है। यहां रेरा अप्रूव्ड प्रोजेक्ट्स, विविध प्रॉपर्टी विकल्प और सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं, जिससे लोगों को सही निर्णय लेने में आसानी होगी। शानदार ऑफर्स ने बढ़ाई दिलचस्पी स्पॉट बुकिंग पर रजिस्ट्री फ्री, स्कूटर व आईफोन फ्री, एश्योर्ड गिफ्ट्स जैसे ऑफर्स और डिस्काउंट्स ने खरीदारों का रुझान बढ़ा दिया है। इन खास ऑफर्स के चलते लोग मौके पर ही बुकिंग कर रहे हैं। एक्सपो के बाद ये ऑफर्स उपलब्ध नहीं होंगे, इसलिए स्टॉल्स पर भीड़ देखी जा रही है। एक्सपो में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद हैं, जहां होम लोन की पूरी जानकार मिल रही है। 8 लाख से 6.50 करोड़ रेंज तक की प्रॉपर्टी अफोर्डेबल से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक की प्रॉपर्टी के विकल्प हैं। यहां करीब 8 लाख रुपए से लेकर 6.50 करोड़ रुपए तक की रेंज में प्लॉट, फ्लैट, विला और कमर्शियल स्पेस हैं। कई न्यू लॉन्च और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में प्री-लॉन्च बुकिंग का अवसर भी मिल रहा है। स्मार्ट और लक्जरी के साथ किफायती हाउसिंग एक्सपो में स्मार्ट होम्स, मिक्स्ड यूज प्रोजेक्ट्स, गेटेड कम्युनिटी और किफायती हाउसिंग को लेकर जबरदस्त रुझान देखने को मिला। आधुनिक सुविधाएं, बेहतर कनेक्टिविटी, सुरक्षा और ओपन स्पेस लोगों की पहली पसंद बने। निवेशक ने भी अधिक रिटर्न की उम्मीद में ऐसे प्रोजेक्ट्स में रुचि दिखाई। विजिटर्स के लिए खास इंतजाम एक्सपो में फैमिली सहित आने वाले विजिटर्स के लिए सरप्राइज गिफ्ट्स, जनरल हेल्थ चेकअप स्टॉल, बच्चों के लिए फन-जोन और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए फूड स्टॉल हैं, जिनका सभी ने आनंद लिया। एक्सपो में शामिल प्रमुख बिल्डर्स और डेवलपर्स अविनाश ग्रुप, रहेजा ग्रुप, वाॅलफोर्ट ग्रुप, क्लासिक ग्रुप, आरसीपी इंफ्राटेक, एम्बियंस नेचर, गोल्ड ब्रिक्स, अष्टविनायक रियल्टीज, श्री स्वास्तिक ग्रुप, भारद्वाज बिल्डर्स, श्री बालाजी बिल्डर्स, वीजीआर रियल एस्टेट, पायोनियर होम्स, रायपुर होम्स एंड रायपुर बिल्डर्स, गौरव प्रमोटर्स एंड बिल्डर्स, वीबी टॉवर, चैत्नय ग्रुप, अर्हम ग्रुप आदि शामिल हैं। प्रॉपर्टी एक्सपो के एसोसिएट पार्टनर हेल्थ पार्टनर-इट्सा हॉस्पिटल, बैंकिंग पार्टनर-बैंक ऑफ महाराष्ट्र और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, सोलर पार्टनर-स्विचसोल, फूड पार्टनर-द सिल्वर क्राॅउन व न्यू देहली स्वीट्स, डिजिटल पार्टनर-एसपी एडवरटाइजिंग, जीके टीएमटी और आउटडोर पार्टनर-एएसए हैं।


