ईवीएम का डेमो दिखाकर सही इस्तेमाल करने बताया

भास्कर न्यूज | महासमुंद सरायपाली में स्थानीय निर्वाचन के लिए सोमवार को जागव वोटर अभियान के तहत ईवीएम डेमो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को ईवीएम के सही तरीके से इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गई, ताकि नगरीय निकाय चुनाव में वे अपने मतदान अधिकार का सही तरीके से उपयोग कर सकें। महासमुंद कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने इस अभियान को सफल बनाने में स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सही मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत बनता है और यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने वोट का उपयोग करें। जाबो कार्यक्रम के तहत विभिन्न माध्यमों से लोगों तक जानकारी पहुंचाई जा रही है। व मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पहले मतदान फिर जलपान को लेकर सभी वोटरों को चुनई तिहार में मतदान को प्राथमिकता देकर अपनी जिम्मेदारी को निभाने व किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आकर निष्पक्ष मतदान करने के लिए लोगों से अपील कर किया जा रहा है। इस दौरान लोग भी नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा ईवीएम के विभिन्न पहलुओं, मतदान के दिन वोट डालने की सही प्रक्रिया को समझाया जा रहा है ताकि लोगों को चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *