प्रांतीय गोर्खाली समाज का वन भोज कार्यक्रम संपन्न

कोरबा | पिकनिक स्थल झोराघाट में प्रांतीय गोर्खाली समाज छत्तीसगढ़ का सामाजिक मिलन व वन भोज का कार्यक्रम आयोजित की गई। समाज के संरक्षक असीम थापा, अनिल कुमार मिश्रा, नरेन्द्र गुरुंग, प्रांतीय अध्यक्ष कृष्ण बी. गौतम समेत अन्य पदाधिकारियों ने सदस्यों को संबोधित किया। सभी ने वनभोज का आनंद लिया। संरक्षक का दायित्व संभाल रहे तीन सदस्यों को स्मृति चिन्ह के रूप में पौधे भेंट किए। वन भोज का आनंद लेने के साथ ही प्रांतीय गोर्खाली समाज छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने बैलून गेम, स्पून मटर गेम, म्यूजिकल चेयर गेम, कुर्सी दौड़ समेत अन्य स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रकाश क्षत्री को वेस्ट डांस के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल दिलमाया गुरुंग, शशिकला सिंह, सरस्वती सिंह का शॉल व श्रीफल देकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष बहादुर सोनी, दुर्गा सिंह, माया थापा व ललिता सिंह ने किया। इस मौके पर संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष संपत यादव,‌ जिलाध्यक्ष शंकर पुरी, जिला उपाध्यक्ष भारती गुरुंग, सचिव कमान सिंह कठायत, सह कोषाध्यक्ष शकुन गुरुंग, ब्लॉक अध्यक्ष बालको सीबी थामी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास तमांग, ब्लॉक अध्यक्ष बांकी माया थापा, ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश विष्ट समेत लगभग 150 सदस्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *