कवर्धा| जिले के सभी 7 निकाय कवर्धा, पंडरिया, पांडातराई, बोड़ला, पिपरिया, सहसपुर लोहारा व इंदौरी क्षेत्र के बूथों में वोटिंग के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है। नपा कवर्धा के लिए पीजी कॉलेज में रिटर्निंग अधिकारी मोनिका कौड़ो, सहायक रिटर्निंग अधिकारी आकांक्षा नायक, प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सीलिंग की गई। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। सुरक्षा के लिए सीसी कैमरे लगाए गए हैं। जवान भी तैनात हैं।


