मतगणना केंद्र में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया

कवर्धा| सभी निकायों में डाले गए वोटों की गिनती 15 फरवरी की सुबह 9 बजे से की जाएगी। इसके लिए 14 फरवरी को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गणना पर्यवेक्षक व गणना सहायक को मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण देंगे। मतगणना स्थल पर मोबाइल, अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री लेकर जाना वर्जित है। मतगणना अभिकर्ता को मतगणना केंद्र के भीतर मोबाइल, आईपैड, लैपटाप, स्मार्ट वॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *