बालोद| गुरुवार को बालोद शहर में बिना अनुबंध के बिजली पोल में लगे टीवी, इंटरनेट कनेक्शन को काटने की कार्रवाई शुरू हुई। इंटरनेट, टीवी कनेक्शन कटने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा। एई एचके यादव ने बताया कि मधु चौक से जयस्तंभ चौक तक बिजली पोल में बिना अनुबंध व अव्यवस्थित तरीके से लगे टीवी, इंटरनेट केबल कनेक्शन को काटने की कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कई एजेंसी ऐसे थे, जो अनुबंध के बाद अव्यवस्थित तरीके से केबल कनेक्शन लगाए थे।


