ईश्वर भक्ति सच्ची है तो उम्र का कोई बंधन नहीं : भारद्वाज

जालंधर| गुलमोहर सिटी स्थित मां बगलामुखी धाम में भक्तों की ओर से श्री शनिदेव महाराज का सामूहिक हवन किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणों ने मुख्य यजमान राहुल कुमार से विधिवत वैदिक रीति के अनुसार पूजन कराया। धाम के संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने कहा कि ईश्वर भक्ति में उम्र कोई बंधन नहीं। कोई भी व्यक्ति, चाहे वह बच्चा हो या बूढ़ा, किसी भी उम्र में भगवान की भक्ति कर सकता है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की भक्ति के लिए उम्र मायने नहीं रखती। इस मौके पर श्वेता भारद्वाज, मनी राम, राकेश प्रभाकर, पूनम प्रभाकर, सरोज बाला, समीर कपूर, विक्की अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार शर्मा, अमृतपाल, प्रदीप समेत अन्य मौजूद रहे। मां बगलामुखी धाम में श्रद्धालु हवन करते हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *