जालंधर| महालक्ष्मी मंदिर जेल चौक में स्त्री सत्संग सभा की ओर से संकीर्तन का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजन करके की। पूजन के बाद सभी ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में सुनीता भारद्वाज ने गणेश वंदना, मइया दा सोहना दरबार…, अज्ज है जगराता…, मैं ता तेरे कोल महारानी कई होर वी काम…, दिल तुमसे लगा है ओ सांवरे…, राम नाम सुखदाई भजन करो… व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश किया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने देवी-देवताओं की भव्य आरती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां राधा मल्होत्रा, निर्मला, सरिता बजाज, मीना प्रभाकर, सुदेश सेठ, निशा रहेला, राज बाला, कमलेश चड्ढा, सरोज सोनी, सविता हांडा, नीलम त्रिखा समेत अन्य मौजूद रहे।


