जालंधर| शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम में भक्तों की ओर से सावन माह में लंगर लगाया गया। यहां मंदिर के प्रधान व पं. विजय शास्त्री, कश्मीर सिंह, बोबी, अनिल जैन, विकास, तुषार, प्रशांत, अनिल शर्मा व अन्य भक्तजन उपस्थित थे। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ माथा टेककर अपने तथा अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजा की।


