ईश्वर हमसे कभीभी नहीं रूठते : नवजीत भारद्वाज

जालंधर| गुलमोहर सिटी स्थित मां बगलामुखी धाम में भक्तों की ओर से श्री शनिदेव महाराज का हवन करवाया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणों ने मुख्य यजमान राजेश कुमार से विधिवत वैदिक रीति के अनुसार पूजन करवाया। इसके बाद सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाईं। सिद्ध मां बगलामुखी धाम के मुख्य प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज ने प्रभु भक्तों को कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भी भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि जो हुआ वह अच्छा हुआ, जो हो रहा है वह अच्छा हो रहा है और जो होगा वह भी अच्छा ही होगा। हमें दु:ख और मुसीबतों के समय अपना हौंसला नहीं खोना चाहिए और अपने भगवान, प्रकृति या भाग्य पर भरोसा रख संयम के साथ निरंतर कर्म करने चाहिए। उन्होंने कहा कि दिन चाहे सुख के हों या दु:ख के भगवान अपने भक्तों के साथ हमेशा रहते हैं। हां हम एक बार ईश्वर से रूठ सकते हैं, लेकिन ईश्वर हमसे कभी नहीं रूठते। वह हमेशा अच्छा ही करता है। यहां नवदीप, अजीत कुमार, राकेश प्रभाकर, पूनम प्रभाकर, सरोज बाला, समीर कपूर, विक्की अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार शर्मा, सौरभ भाटिया, विवेक अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *