पूर्वी हलके के ईस्ट मोहन नगर में पेड़ों की कटाई के बाद फुटपाथ पर झाड़ियां और सूखी टहनियां फेंक दी गई हैं। इससे पार्क में सैर करने वालों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। फुटपाथ पर फैली गंदगी के कारण पैदल चलने वाले लोग सड़क से गुजरने को मजबूर हैं, जो काफी जोखिम भरा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जगह-जगह झाड़ियां सड़ने लगी हैं, जिससे बदबू भी फैल रही है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द फुटपाथ से गंदगी हटाई जाए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।


