ई-कचरे से मूल्यवान सामग्री निकालने की नई तकनीकों के बारे में बताया

जालंधर | डीएवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ई-कचरा प्रबंधन और हरित उद्यमिता’ पर कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक कचरे के प्रति जागरूक करना और इसके रिसाइक्लिंग के जरिए पर्यावरण संरक्षण के नए अवसरों से परिचित कराना था। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पहल एनजीओ के प्रोजेक्ट मैनेजर बिपन सुमन ने 45 प्रतिभागियों को ई-कचरे से मूल्यवान सामग्री निकालने की नई तकनीकों और इस क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में बताया। इस मौके प्रिंसिपल डॉ. अनूप कुमार ने वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान के लिए ऐसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *