बाल-वाटिका के विद्यार्थियों के लिए शो एंड टेल प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर | शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल प्रवीण सैली के नेतृत्व में बाल-वाटिका के विद्यार्थियों के लिए ‘शो एंड टेल प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 48 चयनित विद्यार्थियों ने चंद्रयान, राष्ट्रीय पक्षी और भारतवर्ष जैसे विषयों पर आकर्षक चार्ट्स और मॉडल्स के माध्यम से अपने विचार साझा किए। नन्हे विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने मौखिक कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को रमनदीप ने पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. विदुर ज्योति, मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. सुविक्रम ज्योति और ममता अरोड़ा ने भी विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *