कविताएं एवं नाटकों की प्रस्तुति देकर दादा-दादी के प्रति सम्मान व्यक्त किया

जालंधर | द नोबल स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों के दादा-दादी एवं नाना-नानी को विद्यालय में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन सरिता तिवाड़ी, प्रोफेसर सीएल कोछड़, मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार शिव कोछड़, डायरेक्टर सरोज शर्मा, प्रिंसिपल रविंदर कौर तथा समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इस मौके विद्यार्थियों ने कविताएं, नृत्य, गीत एवं छोटे-छोटे नाटकों की प्रस्तुति देकर अपने दादा-दादी के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। वहीं इस अवसर पर दादा-दादियों के लिए रंग-बिरंगे खेल एवं मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनमें उन्होंने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इसके साथ ही एसओएफ ओलंपियाड के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के चेयरमैन ने अपने संबोधन में कहा कि दादा-दादी परिवार की अमूल्य धरोहर होते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *