कवर्धा| संचालनालय कोष व लेखा छग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ई-कुबेर प्रणाली अंतर्गत असफल रहे संव्यवहारों के पुनर्भुगतान 10 अप्रैल तक किया जा सकेगा। पूर्व में यह समय-सीमा केवल उन संव्यवहारों के लिए थी, जो 31 मार्च को असफल हुए थे। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, इंद्रावती कोषालय रायपुर ने सभी संबंधित अधिकारियों को संशोधित समय-सीमा में निर्धारित प्रक्रिया अनुसार कार्रवाई करने कहा है।


