भास्कर न्यूज| अमृतसर ज्वाइंट सब-रजिस्ट्रार हिमांशु ने बताया कि ईजी पोर्टल का ट्रायल तहसील वन में सफलतापूर्वक कराया गया। लोग अब एनजीडीआरएस पोर्टल के अलावा ई-रजिस्ट्री पोर्टल के जरिए भी अप्वाइंटमेंट लेकर रजिस्ट्री करवा सकते हैं। यदि किसी को कोई मुश्किल आती है तो कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सभी तरह की जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि 1 घंटे में रजिस्ट्री की हार्ड कांपी मिल जाएगी। पहले दिन थोड़ी टेक्निकल इश्यू आए थे। हालांकि सभी तरह की मुश्किलों को हल कर लिया गया है।


