10 किलोमीटर की सड़कें सवारने को गोद लेंगे अफसर: डीसी

अमृतसर| डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि शहर-कस्बों के 10-10 किमी क्षेत्र में सड़कें सवारने को एसडीएम, तहसीदार व अन्य प्रशासनिक अफसर गोद लेंगे। पहले चरण में 41 सड़कों की पहचान कर ली गई है। एक-दो दिनों में ही अफसर गोद ले लेंगे। दुर्घटना वाले प्वाइंट पर यातायात पुलिस की मदद से बदलाव कराया जाएगा। इसके अलावा चेकप्वाइंट, सूचना बोर्ड, रिफ्लेक्टर, स्ट्रीट लाइटें का कायाकल्प व अन्य जरूरी विकास काम होंगे। डीसी ने बताया कि सड़कों पर आने वाली समस्याओं को दूर करने और उन्हें सुरक्षित व सुंदर बनाने के लिए यह अभियान सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शुरू कराया गया है। प्रशासनिक अफसर अपने-अपने 10 किलोमीटर के क्षेत्र में सड़क की अनियमितताओं, वृक्षारोपण, लाल बत्ती आदि की जांच करेंगे। लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे जागरूक किया जाएगा। उन स्थानों की पहचान करेंगे जहां सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। डीसी ने कहा कि वह खुद शहर के 10 किमी दायरे के सड़क को गोद लेंगी। उसका कायाकल्प भी कराएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *