ई-रिक्शा को टक्कर मारने वाले कार चालक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

भास्कर न्यूज | अमृतसर 2 दिन पहले ग्रीन एवेन्यू में ई-रिक्शा सवार 3 लोगों को कार से टक्कर मारने वाले कार सवार युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने कोई कार्रवाई न करवाते हुए शव का संस्कार कर दिया है। यह घटना 27 जून की शाम 7 बजे की है। सूचना मिलने पर जब थाना सिविल लाइन पुलिस युवक के घर पहुंची तो आत्महत्या करने की जानकारी मिली। मृतक की पहचान मॉल रोड के रहने वाले सरचित (23) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक युवक शादीशुदा था। एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि युवक के सुसाइड करने की जब सूचना मिली तो पुलिस उनके घर गई थी, लेकिन परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई। जिसके बाद इस मामले में 174 की कार्रवाई की गई। वहीं एक्सीडेंट के जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि वह ग्रीन एवेन्यू पुलिस चौकी में बतौर इंचार्ज तैनात है। वीरवार की रात सूचना मिली थी कि ग्रीन एवेन्यू में एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही ई-रिक्शा को टक्कर मार दी थी। ई-रिक्शा में सवार 3 लोग जख्मी हो गए थे। युवक सरचित ने शराब का सेवन कर रखा था, उसका मेडिकल भी करवाया गया। रात के समय वह बयान देने के हालत में नहीं था और अगले दिन शुक्रवार सुबह 10 बजे जख्मियों के ईलाज करवाने का खर्चा उठाया तो उसे छोड़ दिया गया। जख्मियों ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाई थी। शाम को पता चला कि उसने सुसाइड कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *