कपूरथला जेल में कैदियों के दो गुटों में झड़प:तीन हवालाती घायल, सिविल अस्पताल में इलाज के बाद अमृतसर रेफर

कपूरथला माडर्न जेल में दो गुटों के बीच हुई झड़प में तीन हवालाती घायल हो गए। घायलों को पहले कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। आपातकालीन विभाग में तैनात डॉक्टर जशन ने घायलों की पहचान मनजिंदर सिंह, तेजवीर सिंह और राजिंदर सिंह के रूप में की है। जेल स्टाफ इन्हें सिविल अस्पताल लेकर आया था। घटना की एमएलआर काटकर कोतवाली थाने को भेज दी गई है। झड़प आज दोपहर को हुई है। कोतवाली के एसएचओ किरपाल सिंह ने बताया कि अभी तक सिविल अस्पताल या जेल स्टाफ की तरफ से कोई लिखित सूचना नहीं मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *