लुधियाना| एक ई-रिक्शा चालक को लुटेरों ने झांसे में लेकर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। इसमें पहले ड्राइवर के साथ मारपीट की, फिर उसका फोन और रुपये लूट कर ले गए। घटना शेरपुर इलाके में मच्छी मार्केट के पास हुई है। इसमें घायल आशीष कुमार वासी राजीव गांधी कॉलोनी ने थाना फोकल पॉइंट की पुलिस को बताया कि घटना के दिन वह मच्छी मार्केट में सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति उसके पास आया। उसने कहा कि मुस्लिम कॉलोनी से कुछ सवारियां लेकर रेलवे स्टेशन की तरफ जाना है। इस बात पर आशीष कुमार मुस्लिम कॉलोनी के लिए रवाना हो गया। फिर रास्ते में ही दो युवक बाइक पर उसका पीछा करने लगे। ऑटो पर सवार अज्ञात आरोपी ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया। इसके बाद बाइक सवार युवक के साथ मिलकर आशीष के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान आशीष को घायल कर उसका मोबाइल फोन, ब्लूटूथ और 7500 रुपये लूटकर आरोपी फरार हो गए। मामले में थाना लोकल पॉइंट की पुलिस ने जांच करते हुए बताए गए मोटरसाइकिल के नंबर को ट्रैक करते हुए आरोपी सागर पुत्र महिपाल वासी सेक्टर 40 चंडीगढ़ रोड की पहचान कर पर्चा दर्ज ।


