चोरी के वाहनों सहित दो आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज |लुधियाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक के पास से तीन मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा, जबकि दूसरे के पास से चोरी की एक्टिवा बरामद की है। पहले मामले में थाना सलेम टाबरी से मोहम्मद शरीफ ने बताया कि उनकी टीम मार्केट कमेटी दाना मंडी में गश्त कर रही थी, तभी एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता हुआ दिखा। पुलिस ने उसे रोककर मोटरसाइकिल की जांच की तो उसने चोरी की बात कबूल की। आरोपी आजाद यादव निवासी मुल्लापुर को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी निशानदेही पर तीन अन्य मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा बरामद की गई। दूसरे मामले में थाना जोधेवाल से जांच अधिकारी बलकार सिंह ने जानकारी दी कि नाकाबंदी के दौरान एक युवक को एक्टिवा पर जाते हुए रोका। जब उससे गाड़ी के दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। आरोपी गौरव पुत्र तरसेम लाल वासी कोट मंगल शिमलापुरी को गिरफ्तार किया गया और चोरी की एक्टिवा बरामद की गई। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह जांच भी कर रही है कि आरोपी अन्य चोरी के मामलों में शामिल तो नहीं हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *