ई-रिक्शा चालक पर कार सवार युवकों ने किया हमला, 2 पर केस

छेहर्टा के नरायणगढ़ इलाके में सड़क पर साइड देने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कार सवार दो युवकों ने ई-रिक्शा चालक पर लोहे के कड़े से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी को भी नहीं बख्शा गया। हमले में ई-रिक्शा चालक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रघु राजा निवासी किराएदार हेतराम कॉलोनी, नरायणगढ़ छेहर्टा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। 1 दिसंबर को सुबह करीब 10, 11 बजे वह अपनी पत्नी सोनिया के साथ ई-रिक्शा पर घर से ससुराल भल्ला कॉलोनी जा रहा था। जब वह अपनी गली से थोड़ा आगे गया, तभी सामने से एक कार आई, जिसमें दो युवक सवार थे। कार चालक ने लापरवाही से उसके ई- रिक्शा को टक्कर मार दी। जब पीड़ित ने कार रोकने को कहा तो कार से उतरकर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। कार चालक की पहचान करण और बॉबी निवासी कश्मीर सिंह गली, नरायणगढ़ छेहर्टा के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *