उंगली से उखड़ने लगी 2 दिन पहले बनी रोड़:ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया तो, ठेकेदार के लोगों ने धमकाया, कलेक्टर करवाएंगे रोड़ की जांच

भरतपुर में दो दिन पहले बनी डामर की सड़क हाथों से ही उखड़ने लगी। हालात ये है कि पैदल चलने पर डामर उखड़ कर बाहर आ रहा है। इतना ही नहीं कई जगह गिट्टी डाल काम चलाया गया है। मामला जिले के कसौदा गांव का है। जहां कसौदा गांव से सह गांव तक ​3 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इसे गुरुवार को जब ठेकेदार के आदमियों से शिकायत की तो धमकाया और कहा कि ज्यादा नेतागिरी करने की जरूरत नहीं है। इधर, इस मामले में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से भी बातचीत करने का प्रयास किया लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। जेईएएन ने तो ये तक कह दिया कि उन्हें मामला तक नहीं पता क्या है। हाथों से उखड़ने लगी सड़क कसौदा गांव निवासी सौरभ ने बताया कि 3 किलोमीटर की ये सड़क दो दिन पहले बनी थी। 1 किलोमीटर सड़क का काम पूरा हो चुका था बाकी 2 किलोमीटर का काम चल रहा था। गुरुवार सुबह गांव के लोगों के साथ वे वॉक पर निकले तो रोड पर चलते वक्त डामर उखड़ने लगा। इसके बाद रोड किनारे सड़क के हिस्से को हाथ से हटाया तो वह उखड़ने लगा। उन्होंने बताया कि जब पैरों को सड़क पर रगड़ा तो डामर उखड़ने लगा और उसमें बिछाई गई गिट्टी बाहर निकलने लगी। गांव के लोगों ने बताया कि कई जग​ह ठेकेदार ने केवल पेच वर्क कर उसे छोड़ दिया। इतना ही नहीं सड़क पर जगह-जगह गड्ढे भी हो रखे थे। विरोध करने पहुंचे ग्रामीणों को दी धमकी, कलेक्टर बोले विभाग से जवाब मांगा जाएगा गांव के लोगों ने बताया कि इसे लेकर गुरुवार सुबह जब ठेकेदार के साथियों को शिकायत करने पहुंचे तो उन्होंने धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद गांव के लोगों को फोन कर बुलाने लगे तो हमें धमकाया कि ज्यादा नेतागिरी मत करोड। उन्होंने बताया कि धमकियों के डर से ग्रामीण अपने घर पर चले गए। इधर, इस मामले में जब PWD विभाग के AEN भूपेंद्र सिंह को फोन कर उनसे घटना के बारे में जानना चाह तो, उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। PWD विभाग के JEN सोरन सिंह ने बात कि तो उन्होंने इस रोड़ के बारे में जानकारी होने से ही मना कर दिया। डीग कलेक्टर उत्सव कौशल से बात कि तो उन्होंने कहा कि हम इस मामले की जांच करवाएंगे। PWD विभाग के अधिकारियों से रोड़ को लेकर जवाब मांगा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *