उचित मूल्य दुकान आवंटन समिति की बैठक में चर्चा

झालावाड़| तहसील स्तरीय उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति एवं तहसील स्तरीय सतर्कता समितियों की बैठक गुरुवार को मिनी सचिवालय के जिला रसद कार्यालय कक्ष में जिला रसद अधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने, पात्र परिवारों एवं सदस्यों के नाम जोड़ने, अपात्र परिवारों के नाम हटाने, तौल में शुद्धता सुनिश्चित करने, आधार सीडिंग, मोबाइल नंबर अपडेट और ई-केवाईसी की प्रगति सहित अन्य आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रवर्तन अधिकारी गोविंददान देथा, प्रवर्तन निरीक्षक राजपाल गोदारा एवं समिति के मनोनीत सदस्य ओमप्रकाश, जगदीश सुमन, राधाकृष्ण गुप्ता, रघुनंदन दसाया, घनश्याम भंडारी, कौशल्या देवी, सुरत बाई, शांति बाई, कंचन बाई, बालचंद राठौर, परमानंद लोधा उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *