देव वानरा के मेले में उमड़े श्रद्धालु अंतिम दिन पद दंगल का आयोजन

बिछौछ| खेड़ा रामगढ़ गांव में आयोजित देव वानरा मेले में गुरुवार को श्रद्धालु उमड़े। गुरुवार को मेले के अंतिम दिन पद दंगल का आयोजन किया गया। लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर खूब तालियां बटोरी। पद दंगल एक पारंपरिक आयोजन है, जिसमें लोक कलाकार ढोलक, मंजीरा और हारमोनियम जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ पदों का गायन करते हैं। लालाराम पुरा के धवलेराम, मनोज मीणा कमालपुरा व डॉ.महेश, ओलू सालनपुर की टीम ने धार्मिक, पौराणिक व राजनीति पर आधारित पदों की प्रस्तुतियों से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। फुलवाड़ा गांव द्वारा आयोजित इस मेले में आसपास के गांवों से सैंकड़ों महिला-पुरुष नए परिधानों में सज-धज कर पहुंचे जहां देव वानरा मंदिर में पूजा-अर्चना कर मेले का आनंद लिया। इस बार मेले में झूला चकरी व बच्चों के लिए अन्य आकर्षण के सामान भी रहे। कई प्रकार की दुकाने मेले में सजी हुई है। महिलाओं ने अपनी आवश्यकतानुसार दुकानों से खरीदारी की। दिन भर चलने वाले भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसादी जीमी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *