उच्च शिक्षा पर परिचर्चा में शामिल हुए प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार

रांची| झारखंड के प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार बुधवार को विकास भारती, बिशुनपुर के रांची कार्यालय पहुंचे। वे उच्च शिक्षा की वर्तमान परिस्थिति पर परिचर्चा में शामिल हुए। इस क्रम में भविष्य की संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। प्रभात कुमार के पहुंचने पर संस्था के सचिव पद्मश्री डॉ. अशोक भगत ने झारखंडी पगड़ी पहनाकर एवं गमछा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। साथ ही स्वलिखित पुस्तक ‘परंपरा और प्रयोग’ भेंट की। इस दौरान प्रभात कुमार ने संस्था द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं परियोजनाओं की भी जानकारी ली। मौके पर ट्रिपल आईटी के निदेशक डॉ. राजीव श्रीवास्तव, रांची विवि के कुलपति डॉ. डी. के. सिंह, साईं नाथ विवि के कुलपति डॉ. एस. पी. अग्रवाल भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *