महिला कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

रांची| झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में बुधवार को एलबर्ट एक्का चौक पर चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया गया। गुंजन सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर वोटर चोरी का काम कर रहा है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग और भाजपा के बीच खुलेआम मिलीभगत को उजागर किया। भाजपा ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को कमजोर कर रही है। पुतला दहन कार्यक्रम में पिंकी सिंह, अनिता चौधरी, पार्वती सिंह, नीलम सहाय, अनिता देवी, सीता राणा, मीनू सिंह, संगीता टोप्पो आदि शामिल थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *