उज्जैन की अमरनाथ एवेन्यू कॉलोनी में लाखों की चोरी…VIDEO:कांट्रेक्टर के सूने मकान में दो बदमाश घुसते नजर आए; CCTV फुटेज से तलाश

उज्जैन के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित इंदौर रोड की अमरनाथ एवेन्यू कॉलोनी में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 15 लाख रुपए से अधिक के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसमें दो बदमाश वारदात करते नजर आ रहे हैं। एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पराशर ने बताया कि सरकारी ठेकेदार पुरुषोत्तम गोयल का एक मकान अमरनाथ एवेन्यू और दूसरा बसंत विहार में है। बीती रात गोयल परिवार बसंत विहार वाले घर में था। सुबह तड़के जब परिवार अमरनाथ एवेन्यू स्थित मकान पहुंचा, तो मुख्य गेट खुला मिला। अंदर जांच करने पर आभूषण और नकदी भी गायब थी। पुलिस के अनुसार चोरी की घटना रात करीब दो बजे की है। प्रारंभिक जांच में करीब 15 लाख रुपए की चोरी सामने आई है, हालांकि चोरी गए सामान का सटीक आकलन अभी किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश मुंह पर मास्क लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। एक आरोपी काली और दूसरा नीली जैकेट पहने हुए है। फुटेज में दोनों आरोपी मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *