आगर बस स्टैंड पर नशे में गिरा बाइक सवार:सिर में आई चोट; राहगीरों ने 108 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

आगर बस स्टैंड पर बुधवार को शराब के नशे में बाइक चला रहे एक युवक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नशे की हालत में चला रहा था बाइक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक बसंतीलाल शराब के नशे में था और बस स्टैंड क्षेत्र में बाइक चलाते समय अचानक संतुलन खो बैठा। सड़क पर गिरने से उसे चोट आईं। आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत उसकी मदद की। 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। एंबुलेंस के माध्यम से घायल युवक को आगर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान बसंतीलाल, निवासी महिदपुर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *