उज्जैन के चक्रतीर्थ शोकसभा स्थल का कायाकल्प:एलईडी स्लाइड शो और भजन की व्यवस्था; डोम शेड और नई सुविधाएं भी

उज्जैन के चक्रतीर्थ शोकसभा स्थल पर अब एलईडी के माध्यम से आध्यात्मिक स्लाइड शो प्रदर्शित किए जाएंगे और साउंड सिस्टम पर भजन सुनाई देंगे। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उज्जैन नगर निगम द्वारा महापौर मद से एक करोड़ रुपए की राशि से निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य कराए गए हैं। महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि लगभग 74 लाख रुपए की लागत से 80 मीटर लंबे विशेष डोम फैब्रिक शेड का निर्माण किया गया है। इसके अलावा चक्रतीर्थ दाह संस्कार स्थल पर 30 लाख रुपए से अधिक के विकास और सौंदर्यीकरण कार्य किए जा रहे हैं। अंत्येष्टि के बाद शोकसभा स्थल पर रंगाई-पुताई, गीता के सार से जुड़े स्लोगन और चलित एलईडी के जरिए आध्यात्मिक स्लाइड शो साउंड सिस्टम के साथ प्रदर्शित किए जाएंगे। सुविधाओं के विस्तार के तहत 50 से अधिक स्टील कुर्सियां, उद्यान में नया फव्वारा, वाटर कूलर, प्याऊ, स्नानघर और शौचालय की व्यवस्था की गई है। दाह संस्कार स्थल पर नए चद्दर शेड और ओटलों का निर्माण किया गया है, जबकि चित्रकारी के माध्यम से यम, सुदर्शन चक्र, भगवान शंकर और स्वच्छता संदेशों की आकर्षक आकृतियां भी बनाई गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *