कड़ाके की ठंड के चलते उज्जैन में मंगलवार को सभी निजी और शासकीय स्कूलों का अवकाश घोषित किया है। इस दौरान सभी आंगनवाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि उज्जैन जिले के अंतर्गत संचालित शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य स्कूलों में नर्सरी से 8वीं कक्षा तक मंगलवार काे अवकाश घोषित किया है। इस दौरान शिक्षक नियमित समय पर विद्यालय में उपस्थित होकर अपने कार्य संपादित करेंगे। आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास साबिर अहमद सिद्दीकी बताया कि शीतलहर के कारण मंगलवार 14 जनवरी को जिले में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।


