उज्जैन में डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि:महापरिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेस, भाजपा और अजाक्स सहित कई संगठनों ने पुष्पांजलि अर्पित की

उज्जैन में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहर कांग्रेस कमेटी और अजाक्स संगठन सहित विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने टावर चौक स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, पुष्पांजलि अर्पित की। फ्रीगंज टावर चौक स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर सुबह से ही कांग्रेस, भाजपा और अजाक्स संगठन के पदाधिकारी व सदस्य पहुंचने लगे थे। प्रतिमा स्थल को फूलों से सजाया गया था। सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर फूल चढ़कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर कांग्रेस के नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि, हम सभी गौरवान्वित हैं कि बाबा साहेब ने भारतवासियों को एक ऐसा संविधान दिया जो सभी को मौलिक अधिकार प्रदान करता है। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मनोहर बैरागी, पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार, देवव्रत यादव, कृष्णा यादव सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *