शिवपुरी में DRDO का बड़ा परीक्षण बैलून खेत में गिरा:सेना ने जांच कर कब्जे में लिया, फसल को मामूली नुकसान

शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ख्याबदा गांव में शनिवार सुबह एक बड़ा परीक्षण बैलून गिर गया। यह बैलून रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) का बताया जा रहा है, जिसे मौसम संबंधी परीक्षणों के लिए आगरा से छोड़ा गया था। बैलून में कोई व्यक्ति सवार नहीं था। बैलून गिरने की सूचना मिलते ही सिरसौद थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसे अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने स्थानीय प्रशासन को घटना से अवगत कराया। कुछ देर बाद सेना की एक टीम भी गांव पहुंची, जिसने बैलून की जांच-पड़ताल की और उसे अपने साथ श्योपुर ले गई। फसल को मामूली नुकसान
ग्रामीणों के मुताबिक, यह बैलून ख्याबदा गांव के किसान सुनील रावत के टमाटर के खेत में गिरा। इस घटना से उनकी फसल को मामूली नुकसान हुआ है। खेत में अचानक बैलून गिरने से आसपास के ग्रामीणों में कुछ समय के लिए कौतूहल और अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि यह बैलून नियमित मौसम परीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा था और इसके गिरने से किसी प्रकार का खतरा नहीं है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *