उज्जैन में दी शहर के कत्थक कलाकारों ने प्रस्तुतियां

खरगोन | उज्जैन में मप्र संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित गीता महोत्सव में शहर के कत्थक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। गौरी देशमुख के नेतृत्व में हुए समूह नृत्य में सुर-ताल और घुंघरुओं की झंकार से मंच गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान सस्वर गीता पाठ भी हुआ। कलाकारों ने श्रीकृष्ण लीला, गणेश वंदना, विष्णु वंदना और शिव स्तुति जैसी विविध प्रस्तुतियां दी। तबला, सारंगी, बांसुरी, सितार और वायलिन की मधुर संगत ने नृत्य की सुंदरता को और निखारा। संस्थान की को ऑर्डिनेटर ममता हिरवे ने बताया गौरी देशमुख के साथ तनिष्क रघुवंशी, मिताली चौधरी, प्रत्यक्ष जोशी, भव्या हिरवे, श्रुति पागड़े, वैष्णवी चौहान, शुभांगी और अनन्या कामले, स्नेहा पाटीदार के प्रदर्शन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *