उज्जैन में भी रुकेगी काचीगुडा- बीकानेर-काचीगुडा ट्रेन:सीकर के रास्ते चलती है ट्रेन,सीकर स्टेशन पर 5 मिनट का होता है ठहराव

रेलवे के द्वारा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सीकर के रास्ते चलने वाली काचीगुडा-बीकानेर-काचीगुडा ट्रेन का ठहराव अब उज्जैन स्टेशन पर भी किया जाएगा। रेलवे ने इस संबंध में सूचना जारी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण के अनुसार गाड़ी संख्या 07053, काचीगुडा-बीकानेर स्पेशल ट्रेन जो दिनांक 11.01.25 से आगामी आदेशों तक काचीगुडा से प्रस्थान करेगी वह उज्जैन स्टेशन पर रात 11.40 बजे आगमन एवं 11.45 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07054,बीकानेर-काचीगुडा स्पेशल ट्रेन जो दिनांक 14.01.25 से आगामी आदेशों तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह उज्जैन स्टेशन पर सुबह 05.40 बजे आगमन एवं 05.45 बजे प्रस्थान करेगी। आपको बता दें कि यह ट्रेन काचीगुडा से शनिवार रात 10 बजे रवाना होती है, जो तीसरे दिन सुबह 9:12 पर सीकर स्टेशन पहुंचती है। यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 9:17 पर बीकानेर के लिए रवाना होती है। वापसी में यह ट्रेन बीकानेर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होती है। जो शाम 6 बजे सीकर स्टेशन पर पहुंचती है। यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद 6:05 पर ट्रेन रवाना होने के बाद तीसरे दिन सुबह 7:40 पर काचीगुडा स्टेशन पर पहुंचती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *