एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पायी पंगत प्रसादी:संत जय शिवानंद महाराज का 17 वां निर्वाण दिवस कार्यक्रम मनाया

सवाई माधोपुर के बौंली उपखंड क्षेत्र के भेड़ोली आश्रम पर आज एक लाख लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। यहां ब्रह्मलीन संत जय शिवानंद महाराज का 17वां निर्वाण दिवस महोत्सव संत नित्यानंद महाराज के सानिध्य में समारोह पूर्वक मनाया गया। भेड़ोली आश्रम से जुड़े हनुमान मीणा, विक्रम देहलाला ने बताया कि ब्रह्मलीन संत जय शिवानंद महाराज की शोभायात्रा घोड़ों के रथ पर निर्धारित मार्ग हनुत्या, हनुमतपुरा, पूरा गुलाबसिंह, पीपल्दा, कोडयाई, बौंली से होकर ख़िरखडी होते हुए झनून में जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने वाहनों से शोभायात्रा में भाग लिया। दो दिवसीय कार्यक्रम में घोड़ों के रथ को फूलमालाओं से सजाकर उसमें ब्रह्मलीन संत की झांकी सजाकर शोभायात्रा निकाली गई। संत के बुरा मत देख, बुरा मत सुन एवं बुरा मत कह के आदेशों का संदेश देने वाले तीन बंदरों की झांकी भी बनाई गई। वहीं बीती रात आश्रम पर जागरण कार्यक्रम भी किया गया। जिसमें भजन गायकों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी। आज सुबह से गुरु पूजन किया गया और दोपहर को महाप्रसादी के लिए भंडारे को शुरू किया गया। निर्वाण महोत्सव कार्यक्रम में पूर्व आईएएस अधिकारी बृजमोहन मीणा, क्षेत्रीय विधायक इंदिरा मीणा, टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर, कुंजीलाल मीणा आईएएस, एडिशनल कमिश्नर कमलेश मीणा, विकास अधिकारी योगेश कुमार मीणा, डॉ. सोमेंद्र कोडयाई, संयुक्त निदेशक गंगाधर मीणा सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित दिल्ली, गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि प्रदेशों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया ओर पंगत प्रसादी पायी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *