उज्जैन में कड़ाके की ठंड के चलते सभी निजी और शासकीय स्कूलों का अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर ने इससे पहले सोमवार को प्रशासन ने नर्सरी से पांचवी तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। सोमवार को भी शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन को लेकर आदेश जारी किया है। शीतकालीन अवकाश के तहत जिले के अधिकांश स्कूलों में 4 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया था। जिसके बाद सामान्यतः स्कूल 6 जनवरी 2026 से पुनः खुलने थे, लेकिन अत्यधिक ठंड और शीतलहर का बच्चों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव होने की आशंका के मद्देनजर कलेक्टर रोशन सिंह ने सोमवार के बाद अब दूसरे दिन मंगलवार को भी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। निर्देशानुसार नर्सरी से आठवीं कक्षा तक जिले में संचालित सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिये मंगलवार को अवकाश रहेगा।


