विधायक बोले- ‘जी राम जी योजना’ मजदूरों के लिए ब्रह्मास्त्र:निवाड़ी में की पत्रकार वार्ता; कहा- कांग्रेस के बहकावे से बचें

निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने केंद्र सरकार की ‘विकसित भारत- जी राम जी योजना’ को गांव, गरीब, मजदूर और किसान के लिए “ब्रह्मास्त्र” बताया है। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था बदलेगी योजना निवाड़ी नगर के एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक अनिल जैन ने कहा कि यह योजना गांवों में रोजगार, सम्मान और सुरक्षा देने का मजबूत माध्यम है। इसका उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक समय पर काम और पूरा भुगतान पहुंचाना है। मजदूरी सीधे खाते में, बिचौलियों से छुटकारा विधायक जैन ने बताया कि मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में किए गए सुधारों से मजदूरी सीधे श्रमिकों के बैंक खाते में पहुंच रही है। इससे मजदूरों की आर्थिक सुरक्षा बढ़ी है और बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है। उन्होंने कहा कि इससे काम में पारदर्शिता आई है और गड़बड़ी की संभावना कम हुई है। कांग्रेस के बहकावे से बचने की अपील विधायक अनिल जैन ने कहा कि मजदूरों, किसानों और गरीबों को कांग्रेस के किसी भी बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। यह योजना पूरी तरह से उनके हित में है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों का सम्मान, समय पर रोजगार और साफ व्यवस्था ही मजबूत देश की नींव है। विकसित भारत 2047 की दिशा में कदम विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि जी राम जी योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। यह योजना गांवों में सम्मानजनक आजीविका और स्थायी विकास को बढ़ावा देगी। भाजपा नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश पटैरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर नापित, पूर्व जनपद अध्यक्ष रमेश खंगार, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष संजय नकीब, वरिष्ठ पार्षद महेंद्र दांगी, मंडल अध्यक्ष कमलेश चौरसिया और पुष्पेंद्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *