जबलपुर में गला रेत कर हत्या करने वाले 7 पकड़ाए:शराब के नशे में हुआ था विवाद, मुख्य आरोपी ने शराब पीकर किया मर्डर प्लान

जबलपुर के भेड़ाघाट थाने के सहजपुर में 3 जनवरी 2025 को एक युवक का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। सड़क पर डेडबॉडी के आसपास खून ही खून फैला हुआ था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी का पोस्टमॉर्टम कराया गया। घटना के 2 दिन बाद पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें से एक नाबालिग भी है। दोस्तों के साथ रची थी हत्या की साजिश
सीएसपी अंजुल आयंक मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। देखा घटना स्थल पर एक शव पड़ा हुआ है। मृतक के शव से काफी ज्यादा खून बह चुका था। शव देखने पर साफ पता चल रहा था कि उसे चाकू गंभीर घाव दिए गए थे। ये एक ब्लाइंड मर्डर था और दोपहर की घटना थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जबलपुर क्राइम ब्रांच और भेड़ाघाट की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तमाम लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य इकट्ठे किए गए। जानकारी लगी कि जिस गाड़ी के बगल से शव पड़ा हुआ था वो उसी की थी और गाड़ी को चला भी वही रहा था। वह एक दिन पहले अपने घर से निकला था। कुछ ही समय के उस व्यक्ति की पहचान महेंद्र उर्फ अभिशेष साहू के तौर पर हुई। वो पास के ही गांव का रहने वाला था। उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे थे। स्थानीय लोगों से पूछताछ और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को जानकारी लगी कि एक दिन पहले 2 जनवरी को महेंद्र का सहजपुर में रहने वाले व्यक्ति सौरभ ठाकुर से शराब के नशे में विवाद हुआ था। इसके बाद सौरभ ने सिहोरा के पास अपने 6 दोस्तों के साथ मिलकर फिर शराब पी और हत्या की प्लानिंग की। अगले दिन 12.30 के आसपास घटना को अंजाम दिया। 7 आरोपी हिरासत में, हथियार भी जब्त
मामले में सभी 7 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 2 आरोपी पर पहले से मामला दर्ज है। इनमें एक नाबालिग भी है। इनके नाम नकुल कोल पिता प्रमोद कोल (19), नितिन उर्फ ग्ज्जू बर्मन पिता देवी बर्मन (20), दुर्गेश बर्मन पिता शंकर बर्मन (32), दीपक बर्मन पिता मंगल बर्मन (20), सौरभ ठाकुर उर्फ कालू पिता पवन ठाकुर (19), अनिकेत उर्फ नंदी कोल पिता विनोद कोल (23) और एक 16 वर्षीय नाबालिग है। आरोपी नकुल का एक पहले से मारपीट और नितिन पर मामला दर्ज है। मृतक पर चाकू से नितिन और नकुल ने ही वार किए थे। मृतक की गाड़ी खराब होते ही उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था। सभी आरोपी मजदूर वर्ग के हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *