इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति से हुई मौतों और लोगों के बीमार होने की घटना को लेकर आक्रोश जारी है। इसी के विरोध में मंगलवार शाम उज्जैन के टावर चौक पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मंत्री विजयवर्गीय के खिलाफ विरोध जताया। पुलिस की मौजूदगी में पुतला जलाया गया, जिसके बाद उसे बुझाने को लेकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर पुतले की आग को बुझाया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दूषित पानी की आपूर्ति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस और अल्पसंख्यक कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे, जिनमें गोल्डी टुटेजा, स्वर शंकर जोशी, दुर्गेश धवन, अल्पसंख्यक कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष बंटी शाह, ब्लॉक उपाध्यक्ष चेतन चौधरी, प्रवीण चौहान, तनिज जाट, हर्ष नामदेव, पियूष सारवान, मोईन खान और इशान साहील खान प्रमुख थे। देखें प्रदर्शन की तस्वीरें…


