उज्जैन में रामधुन एवं हनुमान चालीसा पाठ:कार्यक्रम में शामिल हुए 500 लोग, आयोजकों ने कहा-प्रशासन के आदेश का पालन किया

उज्जैन के इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड पर शनिवार को सर्व सनातनी संस्था द्वारा आयोजित रामधुन और सवा लाख हनुमान चालीसा के पाठ में करीब 500 लोग शामिल हुए और हनुमान चालीसा का पाठ किया। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम में डेढ़ लाख लोगों को आना था, लेकिन जिला प्रशासन के निर्देश के बाद कार्यक्रम को सीमित कर दिया गया। प्रशासन ने शुक्रवार को स्थायी या अस्थायी पंडाल और टेंट लगाने पर रोक लगा दी थी। साथ ही कहा था कि बिना अनुमति धार्मिक कार्यक्रम आयोजित न करें। इसलिए कार्यक्रम सीमित किया गया। कार्यक्रम में करीब 500 लोग हुए शामिल शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें भक्तों ने रामधुन लगाई और फिर हनुमान चालीसा का पाठ किया। महंत रामेश्वर दास, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, और आयोजन समिति की कोषाध्यक्ष दुर्गेश नंदनी शर्मा सहित करीब 500 लोग शामिल हुए। सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रशासन के आदेश का किया पालन श्री राम बाल कृष्ण सोसाइटी की कोषाध्यक्ष दुर्गेश नंदनी शर्मा ने बताया कि जो कार्यक्रम मूल रूप से डेढ़ लाख लोगों के लिए तय किया गया था, वह पूरी तरह से सफल होना था। हालांकि प्रशासन के आदेश का पालन करते हुए उन्हें कार्यक्रम का पैमाना सीमित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने स्पष्ट किया था कि कोई भी संस्था, व्यक्ति या समूह सामूहिक रूप से बिना अनुमति धार्मिक कार्यक्रम आयोजित न करे। इस निर्देश का पालन करते हुए आम जनता को सूचित किया और कार्यक्रम को सीमित रूप में संपन्न किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *