किराने की दुकान बनी शराब की तस्करी का अड्डा:भिंड में आबकारी ने दो आरोपियों को पकड़ा, अवैध शराब जब्त

भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने का मामला सामने आया है। आबकारी विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि नेशनल हाईवे और ग्रामीण इलाकों में कुछ किराने की दुकानों से चोरी-छिपे शराब बेची जा रही है। इन्हीं शिकायतों के आधार पर आबकारी विभाग ने छापामार कार्रवाई की। उपायुक्त आबकारी ग्वालियर संदीप शर्मा और जिला आबकारी अधिकारी महेश कुमार गौर के निर्देशन में वृत्त भिंड क्रमांक-1 की टीम ने कार्रवाई की। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम रूर में नहर किनारे एक स्थान से आरोपी अनिल चौरसिया के कब्जे से 16 पाव देशी मदिरा प्लेन जब्त की गई। आरोपी अवैध रूप से शराब रखकर बेचने की तैयारी कर रहा था। देशी शराब बरामद
इसके बाद आबकारी टीम ने ग्राम मानपुरा में नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक किराने की दुकान पर छापा मारा। यहां दुकान संचालक अरुण भदौरिया उर्फ लल्लन के पास से 18 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई। शराब को अवैध रूप से दुकान में छिपाकर रखा गया था। आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज
आबकारी टीम ने मौके पर पंचनामा बनाकर कुल 34 पाव देशी मदिरा प्लेन जब्त की, जिसकी कुल मात्रा 6.12 बल्क लीटर है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह मावई, आरक्षक शिरोमणि सिंह और धर्मेंद्र भदौरिया की अहम भूमिका रही। आबकारी विभाग ने साफ किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस पूरी कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह मावई तथा आरक्षक शिरोमणि सिंह और धर्मेंद्र भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *