उज्जैन में 5 बार पलटी तेज रफ्तार कार का VIDEO:डिवाइडर से टकराने के बाद हुआ हादसा; कांच तोड़कर ड्राइवर का शव निकाला

उज्जैन में हुए सड़क हादसे में एक कार चालक की मौत हो गई। घटना बड़नगर थाना क्षेत्र के लोहाना कुटी स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे की की है। यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क पर पांच बार पलट गई। यह पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। हादसे में जलोदिया निवासी गोवर्धनदास बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई। वे एक निजी कंपनी में चालक के पद पर कार्यरत थे। रात में कर्मचारियों को छोड़ने के बाद लोहाना की ओर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। देखिए हादसे की तस्वीरें… हादसे की वजह तेज रफ्तार
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कांच तोड़कर वाहन में फंसे ड्राइवर के शव को बाहर निकाला है। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए बड़नगर सिविल अस्पताल भेजा गया। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *