उज्जैन में VHP और बजरंग दल की शौर्य यात्रा:कार्यकर्ताओं ने ‘बांग्लादेश आतंकवाद मुर्दाबाद’ के नारे लगाए; पुतला दहन किया

उज्जैन में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शौर्य यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने “बांग्लादेश आतंकवाद मुर्दाबाद” के नारे लगाए और चामुंडा माता मंदिर चौराहे पर बांग्लादेश का पुतला दहन किया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में नगर में ऐतिहासिक शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बजरंग दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ ऋषि नगर से हुआ, जहां से एक विशाल वाहन रैली निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शहीद पार्क स्थित कार्यालय पहुंची। इसके बाद वहां से पैदल मार्च करते हुए चामुंडा माता चौराहे तक पहुंची। इस दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक हिंदू समाज पर हो रहे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के सह प्रचार-प्रसार प्रमुख राज जोशी ने बताया कि चामुंडा माता चौराहे पर प्रतीकात्मक रूप से बांग्लादेश का पुतला दहन किया गया। इसके माध्यम से आतंकवाद, कट्टरता और हिंदू-विरोधी मानसिकता के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण व अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *